संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हमीरपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय इंटर डाइट प्रशिक्षुओं की खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन डाइट भी भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वीरवार को डाइट सोलन के प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार ने भी सोलन टीम को कोटलानाला से रवाना किया। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता सोलन के कुल 31 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। जिसमें 17 महिला और 14 पुरूष खिलाड़ी शामिल है। जबकि उनके साथ चार अध्यापक भी उनके साथ रहेेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।