फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गड्ढों में तब्दील हुआ सोलन-सुबाथू मार्ग, वाहन चलाना चुनौती

Sun, 14 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग हो रहे परेशान नहीं हो रही मरम्मत
विज्ञापन

अर्की, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा को जोड़ता है मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल सोलन-सुबाथू मार्ग पर पिछले लंबे समय से जर्जर हो चुका है और मार्ग गड्ढों में बदल गया है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोक निर्माण विभाग इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग की खराब हालत के चलते यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोलन-सुबाथू मार्ग हर समय व्यस्त रहता है और यहां से सूबाथू, कुनिहार, अर्की, रामशहर, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर कई दवा उद्योग भी स्थापित हैं। यही नहीं सरकार के विधायकों, मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले भी यहां से कई बार गुजरते हैं, लेकिन कोई भी इस मार्ग की हालत सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस वर्ष हुई भारी बरसात में इस मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई थी, विभाग ने इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल तो दिया था, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की और न ही टारिंग हो पाई है। सुबाथू तक इस मार्ग का आधा हिस्सा लोक निर्माण विभाग के सोलन मंडल में व आधा हिस्सा कसौली मंडल में आता है।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क की शुरुआत में ही दुर्दशा
सोलन मंडल वाले हिस्से में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। नेशनल हाइवे के पास ही दोहरी दीवार में जहां से यह मार्ग शुरू हुआ वहीं पर इसकी सबसे अधिक दुर्दशा हो रही है। यहां हाइवे की कटिंग के बाद पहाड़ रोकने के लिए लगा बड़ा आरसीसी डंगा बरसात में सुबाथू मार्ग में गिर गया व पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके बाद हाईवे से ही इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निकाला गया। अब यह मार्ग थोड़ा खोला है व कुछ बड़ी आरसीसी चट्टानों से बंद है और कुछ चट्टानें सड़क के ऊपर लटक रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दो किमी तक होगी चौड़ीकरण और टारिंग
लोक निर्माण विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि सुबाथू मार्ग की 2 किलोमीटर तक वाइडनिंग के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर हो चुका है। इसके अलावा 2 किलोमीटर तक ही टारिंग का कार्य भी आने वाले समय में किया जाएगा। तब तक सड़क की हालत को सुधारने के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें