फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सोलन के शामती बाइपास में पटाखों के गोदाम में लगी आग, मारुति कार भी जली; देखें वीडियो

Wed, 28 Oct 2026 03:24 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन के शामती बाइपास में पटाखों के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। गोदाम के बाहर खड़ी मारुति कार भी आग की चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि गोदाम रिहायशी क्षेत्र से बाहर था और आसपास की अधिकतर इमारतें खाली थीं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
शामती बाइपास स्थित पटाखों के गोदाम में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के साथ लगते शामती बाइपास में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से गोदाम के बाहर खड़ी एक मारुति कार भी जल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन




गोदाम में रखे पटाखे जलकर राख
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से गोदाम में रखे पटाखों को भारी नुकसान पहुंचा है। गोदाम के बाहर खड़ी मारुति कार भी आग की चपेट में आकर जल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आधिकारिक आकलन भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र से बाहर था गोदाम
राहत की बात यह रही कि पटाखों का गोदाम रिहायशी क्षेत्र से बाहर स्थित था। आसपास की अधिकतर इमारतें भी खाली थीं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका कम रही। पटाखों के गोदाम में आग लगने की घटना के कारण संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन


आग बुझाने में जुटी अग्निशमन विभाग की टीम
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच और आकलन के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें