फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जीवन बीमा अभियान में सोलन डाक मंडल हिमाचल में पहले स्थान पर

विज्ञापन
डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में सोलन डाकमंडल के पुरस्कृत किए गए डाक कर्मचारी। स्रोत: डाकमंडल - फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खुले में शराब पीने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सोलन व सिरमौर में किए 2065 लोगों के बीमा कर 65 करोड़ का लक्ष्य किया हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। फरवरी माह में चलाए गए विशेष डाक जीवन बीमा उत्सव अभियान के तहत सोलन मंडल पूरे हिमाचल प्रदेश परिमंडल में पहले स्थान पर रहा है। सोलन और सिरमौर जिले के 2065 लोगों का बीमा कर 65 करोड़ की बीमित राशि का लक्ष्य हासिल किया गया। विभाग ने इस दौरान 1.50 करोड़ का प्रीमियम एकत्रित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सोलन और सिरमौर जिले के 100 से अधिक कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल परिमंडल संजय सिंह ने बताया कि डाक जीवन बीमा सबसे पुरानी और भरोसेमंद योजनाओं में से एक है। यह पॉलिसी धारकों को उच्च बोनस और कम प्रीमियम की सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल इंडिया के तहत प्रीमियम का भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हिमाचल के हर घर को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें