फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन पुलिस ने अमृतसर से चिट्टा सप्लायर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन पुलिस ने अमतृसर से चिट्टे के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार पंजाब के आरोपी की निशानदेही पर की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के समीप एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे युवक से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में पाया गया कि यह तस्कर नशे की इस खेप को धर्मपुर, सोलन व आपपास के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में था। आरोपी सुखदेव उर्फ गुड्डी निवासी रंणगढ़ तहसील व जिला अमृतसर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच में पाया कि यह चिट्टा अमृतसर से नशे के बड़े तस्कर अवतार सिंह उर्फ काका नामक व्यक्ति से खरीदा था। इस पर सोलन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सप्लायर अवतार सिंह उर्फ काका, पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें