13 श्वानों ने लिया प्रदर्शनी में भाग, विजेता को दिए 3100 व ट्राॅफी
शूलिनी मेले के दौरान श्वॉन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले के अवसर पर जिला प्रशासन के पशु पालन विभाग ने श्वान प्रदर्शनी (डॉग शो) का आयोजन किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव द्वारा किया गया। उप निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. राजीव खुराना ने बताया कि श्वान प्रदर्शनी में कुल 13 श्वॉनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बड़ी नस्ल के श्वानों में राजेश का श्वान प्रथम व जगजीत बाजवा का द्वितीय, मनीष सूद का तृतीय, मध्यम नस्ल में सूरज का प्रथम, नारायण सिंह ठाकुर का द्वितीय व विशाल का तृतीय रहा। छोटी नस्ल के श्वॉनों में प्रथा का श्वान प्रथम, संजीव ठाकुर का द्वितीय व रेणु जैसवाल का तृतीय रहा। प्रदर्शनी के सर्वोतम श्वॉन की ट्रॉफी सूरज के श्वान (सिंबा) के नाम रही। प्रदर्शनी में श्वॉनों को बड़ी, मध्यम व छोटी नस्लों की तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्वान को 2,100 रुपये, द्वितीय को 1,100 रुपये और तृतीय को 750 रुपये और प्रत्येक नस्ल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ श्वान को 500 रुपये के नगद पुरस्कार से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में सर्वोतम श्वान को चैंपियन श्वान की ट्रॉफी व 3,100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।