फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15 से 30 जून तक मनाया जाएगा सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करते उपायुक्त सोलन। संवाद
विज्ञापन
15 से 30 जून तक मनाया जाएगा
विज्ञापन

सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा
उपायुक्त ने ली जिला टास्क फोर्स व समंवय समिति की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय समंवय समिति की समीक्षा बैठक उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसके तहत स्कूलों में स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम, साप्ताहिक टीकाकरण व दवाइयों का कार्य, सघन डायरिया नियंत्रण, गर्मी से संबंधित रोग इत्यादि के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जिले में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीपी सीएफ) के तहत पांच वर्ष तक की आयु के 65,000 बच्चों को जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। इस अवधि में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित करेंगे और लोगों को डायरिया नियंत्रण के बारे जागरूक भी करेंगी। उन्होंने अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समंवय स्थापित कर कार्य करने के उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में जानकारी दी गई कि 666 स्कूलों में स्वास्थ्य एवं कल्याण राजदूतों जा चुका है और एमआर सर्विलांस की भी समीक्षा की गई है।बैठक में कार्यवाही का संचालन स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर गगन दीप हंस ने किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ चंडी डॉ. उदित, बीएमओ सायरी डॉ. अल्पना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें