फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रात में भी चलाया जा रहा मतदान जागरुकता अभियान

Sun, 19 May 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के न्यू टाऊन में स्वीप टीम के अधिकारी  व अन्य।  संवाद
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। स्वीप टीम नोडल अधिकारी अदित कंसल की अध्यक्षता में न्यू टाउन आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर में मतदान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि न्यू टाउन वासी दिन के समय ड्यूटी करते हैं इसलिए स्वीप टीम शाम व रात के समय लोगों को जागरूक कर रही है। हमारा एक मात्र लक्ष्य अधिक से अधिक मतदान करवाना है। यही देश व समाज के प्रति कर्तव्य, सम्मान व निष्ठा है। इसमें बीईईओ हाकिम खटाना ने लोकतंत्र की मजबूती बनाए रखने पर बल देते हुए आजाद भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के जीवन पर प्रकाश डाला। अदित कंसल ने बताया कि न्यू टाउन में 350 आवासीय एवं 350 कमर्शियल यूनिट हैं जिनमें हिमाचल के अतिरिक देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली इत्यादि से आए लोग निवास करते हैं। अधिकतर लोग विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। इस अवसर पर आजाद सिंह इलैकट्रिशियन), सुनील वर्मा, सुनील भरमोरी, हेंमत कुमार, अनिल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। स्वीपटीम ने न्यू टाउन प्रबन्धन का सफल चुनावी पाठशाला के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें