फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जस्सा पहलवान ने जीता माली का खिताब

Sun, 19 May 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रामशहर के रिवालसर में माली के पहलवानों को परिचय कराते हुए मुख्यातिथि हरदीप बावा। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर में दगंल प्रतियोगिता को रोपड़ जिले के जस्सा पहलवान ने जीता। उन्होंने चमकोर साहिब के गोमा पहलवान को पटकनी दी। छोटी माली भोगपुर के साहिल के नाम रही। उन्होंने पंजाब के मगरोड के जगरूप को हराया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के सौ से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर की दसवीं की छात्रा अंजलि एवं जमा दो की छात्रा शीतल शर्मा ने किया। इन छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि के फलस्वरूप इन्हें रिबन काटने का अवसर दिया। कुश्ती मेले के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश इंटर अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें