सुबह की प्रार्थना सभा समेत अन्य गतिविधियों पर भी रोक
सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक लगेगी स्कूलों में कक्षाएं
सुरक्षा के तहत शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के समर वेकेशन स्कूलों ने समय सारणी में बदलाव कर दिया है। पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इससे पहले सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक स्कूल चल रहे थे। यह निर्णय अधिक गर्मी पड़ने को लेकर लिया है, जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए उचित पानी की व्यवस्था हो। स्कूलों में तीन बार वॉटर बैल होगी, ताकि बच्चे पानी पीते रहें। सुबह की प्रार्थना सभा से लेकर अन्य गतिविधियों को भी बंद कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों में सभी पंखें चालू होने चाहिए। सूरज की रोशनी सीधे कमरे में आने से रोकने के लिए पर्दे का उपयोग किया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल में पानी की उचित व्यवस्था करने समेत प्राथमिक उपचार के लिए ग्लूकोज समेत चीनी-नमक के पानी की व्यवस्था भी की जा सकती है।
कोट
गर्मी में भोजन जल्द खराब हो जाता है, इसलिए मिड-डे मील ताजा बनाकर साथ ही परोसने के भी निर्देश दिए हैं। प्रभारी और शिक्षक को भोजन परोसने से पहले जांच करनी होगी। कैंटीन में भी ताजा और स्वस्थ भोजन परोसा जाना सुनिश्चित किया जाए।
-डॉ. शिव कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक