जीनियस ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
सोलन। जीनियस ग्लोबल स्कूल में मदर-डे सेलिब्रेशन का ग्रेंड फिनाले शनिवार को संपन्न हुआ। शुक्रिया मां थीम पर आधारित ग्रेंड फिनाले में एमडी नीति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फिनाले का शुभारंभ छोटे बच्चों के वेलकम डांस से हुआ। उसके पश्चात फिनाले के सबसे आकर्षक प्रतियोगिता सुपर मॉम शुरू हुई। प्रतियोगिता में निधि मित्तल पहले स्थान पर रही। ज्योति दूसरे और अलका तीसरे स्थान पर रहीं। ललिता और आशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जीनियस टेलेंट क्वीन रेट्रो लुक में ज्योति पहले स्थान पर रही। प्रीती दूसरे और मरयम तीसरे स्थान पर रहीं। जीनियस क्रिएटिव क्वीन ज्योति पहले स्थान पर सुषमा दूसरे और बबिता तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा जीनियस सुपर शेफ प्रीति ने पहला स्थान झटका है। बबीता ने दूसरा स्थान तो दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्योति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।