फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतदान से किया हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन

Sun, 19 May 2024 06:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बुघार स्कूल में हेड ब्वाय और गर्ल को लेकर मतदान प्रक्रिया करवाते ​अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया को समझाने व मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया व मतदान के महत्व को समझाने के लिए हेड बॉय व हेड गर्ल चुनाव के माध्यम से चयन किया गया। डॉ. देवेंद्र चौहान ने बताया किभारत में इन दोनों लोकसभा चुनाव हो रहे हैं ऐसे में विद्यार्थियों व विद्यार्थियों के माध्यम से अन्य लोगों को चुनाव प्रक्रिया व मतदान का महत्व समझाने के लिए इस चुनाव का आयोजन किया गया। हेड बॉय व हेड गर्ल चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों जैसे नामांकन करना, नामांकन पत्र की जांच पड़ताल करना, नामांकन वापस लेना, चुनाव प्रचार करना व मतदान के दिन अपनाई जाने वाली मतदान प्रक्रिया को व्यवहारिक ढंग से बताया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विभागीय आदेशों के अनुसार विद्यार्थियों को चुनावी व मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यालय में हेड बॉय व हेड गर्ल चुनाव का आयोजन किया गया। परिवार के सदस्यों को चुनाव के दिन मतदान करने के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से संकल्प पत्र प्रेषित कर मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें