फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की टूटी सड़कों को एक महीने में ठीक करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन मालरोड के बीचोंबीच पेयजल लाइन टूटने से पड़े गड्ढे को निगम ने ठीक करना शुरू कर दिया है। सड़कों की खस्ता हालत पर लोनिवि ने नगर निगम पर 10 लाख के नुकसान ठीकरा फोड़ा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दोनों विभागों ने अपनी हलचल तेज कर दी है। दस लाख के नुकसान पर एक दूसरे के आमने-सामने आए निगम और लोनिवि की लड़ाई में अब एक नया मोड़ सामने आया है।
विज्ञापन

बीते दिनों निगम और लोनिवि के बीच एक बैठक बुलाई गई। बैठक में निगम ने मालरोड सहित अन्य जगहों पर टूटी पेयजल लाइन को जलशक्ति विभाग का बताया। जब पूरे मामले की जांच की गई तो सड़कों पर टूटी पेयजल लाइन निगम की ही थी। इसके बाद निगम ने लोनिवि से करीब एक महीने का समय सड़कों को सुधारने के लिए मांगा है। इन दोनों विभागों के बीच हुई बैठक में नगर निगम ने टूटी लाइन को बदल कर सड़कें ठीक करने का जिम्मा लिया है। बुधवार सुबह निगम कर्मी मालरोड पर टूटे गड्ढे को ठीक करने पहुंचे गए।
लोनिवि ने निगम को सड़कें ठीक करने के लिए एक महीने का समय दिया है। निगम को दस लाख के नुकसान की डैमेज रिपोर्ट अब लोनिवि नहीं देगा। बुधवार सुबह करीब नौ बजे से निगम कर्मी मालरोड पर मुसीबत बने गड्डे को ठीक करने में जुट गए हैं। हालांकि निगम ने टूटी लाइन को भी बदल दिया है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी की तैनाती मालरोड पर की गई है। शहर में लोनिवि की टूटी सड़कों को निगम ठीक करवाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि एसडीओ प्रमोद आर्य ने कहा कि निगम ने शहर में विभाग की टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए एक महीने का समय दिया है। 10 लाख की डैमेज रिपोर्ट को फिलहाल रोक दिया है। दोनों विभागों के बीच बीते दिनों एक बैठक हुई थी जिसमें निगम से विभाग की सड़कों को ठीक करने का जिम्मा उठाया है।
वहीं, निगम के जेई विनोद पाल ने कहा कि बुधवार को मालरोड पर टूटी पेयजल लाइन को बदल कर गड्ढे को ठीक करना शुरू कर दिया हैैै। शहर में बाकी जगह पर पड़े गड्ढों को ठीक करने में थोड़ा समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें