फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप का सुपरवाइजर निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद कार्यालय सोलन में एक और कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया है। अब इसे वीरवार को खोला जाएगा। जानकारी के अनुसार नप में कार्यरत एक सुपरवाइजर भी पॉजिटिव पाया गया है जिसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद एहतियात के तौर पर नप कार्यालय को बंद कर दिया है। कार्यालय के बंद होने से लोगों को फिर से कार्य करवाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। इससे पहले भी एक जेई के कोरोना पॉजिटिव आने पर कार्यालय को चार दिनों के लिए बंद रखा था। उधर, ईओ नप ललित कुमार ने कहा कि सुपरवाइजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नप कार्यालय को वीरवार तक बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय को वीरवार को लोगों की सुविधा के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें