फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सोलन अस्पताल अलर्ट : आपात स्थिति से निपटने को 24 घंटे की विशेष टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों से जलने और श्वास संबंधी मरीजों को मिलेगी तुरंत, दवाओं का स्टॉक फुल, डॉक्टर ऑन-कॉल
विज्ञापन


चिकित्सक समेत पेरामेडिकल स्टाफ की बनाई टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दीपावली पर्व को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। त्योहारों के दौरान भले ही सामान्य ओपीडी कम हो गई हो, लेकिन पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और श्वास संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए अस्पताल ने विशेष टीमों का गठन किया है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित एक विशेष टीम आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी। दवाओं का स्टॉक इमरजेंसी कक्ष में भर लिया गया है ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। कई चिकित्सकों को आपात स्थिति के अनुसार ऑन-कॉल सेवाएं देने के लिए भी कहा गया है। अस्पताल में जलने से संबंधित मामलों के उपचार के लिए एक अलग से वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में सभी आवश्यक दवाएं और पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडरों की पूर्ति कर दी गई है। पटाखों के धुएं से श्वास की बीमारी से ग्रसित मरीजों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए उनके लिए भी अलग से टीम बनाई गई है, जो 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी।
विज्ञापन

कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में दिवाली को लेकर टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की भी पूर्ति कर ली है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार की सुविधा देने के लिए कहा है। अलग से भी वार्ड तैयार किया गया है। जहां पर ऑक्सीजन से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


डॉ. राकेश पंवार,एमएस

पटाखों से जलने पर यह करें

-जले हुए स्थान पर कॉटन का प्रयोग, मक्खन या मलहम को तुरंत लगाने से बचें।
-फफोले पड़ने पर उन्हें फोड़ने की गलती बिलकुल न करें, इससे संक्रमण फैल सकता है।
-अत्यधिक जल जाने पर घर के उपचार की बजाए तुरंत अस्पताल जाएं।
-जले हुए स्थान पर अगर कोई कपड़ा चिपका हो तो उसे उतारें नहीं, इससे त्वचा निकल सकती है
-अत्यधिक जले हुए मरीज को एक साथ पानी मत दीजिए, बल्कि ओआरएस का घोल पिलाएं


इन बातों का रखें ख्याल
-10 साल से कम आयु के बच्चों के साथ पटाखे चलाते समय स्वयं खड़े रहें।
-पटाखे चलाते समय आंखों और हाथ का खास ख्याल रखें।
-पटाखों से सबसे अधिक नुकसान आंखों को होता है।
-यदि पटाखे से हाथ जल जाए तो तुरंत ठंडे पानी में हाथ डाल दें।
-टूथपेस्ट जले पर एंटीबायोटिक काम करता है, पेस्ट लगाना भी अच्छा रहता है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें