खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रहा बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डूमैहर में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन छात्र स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इसमें स्कूल के 25 खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ममलीग में आयोजित की जाएगी। वहीं खंड स्तर पर विजेता टीम को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है।
स्कूल के डीपीई मोहन चौहान ने बताया कि में छात्र स्कूल सोलन की टीम ने कबड्डी में पहला, वॉलीबाल में दूसरा, मार्चपास्ट में पहला और कुश्ती की एक इवेंट में गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में छात्र स्कूल के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 25 खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 सितंबर से 16 सितंबर तक कंडाघाट के सीनियर सेकंडरी स्कूल डूमैहर में होगी। स्कूल की प्रिंसिपल दिशा शर्मा ने सभी विजेता खिलाडिय़ों और डीपीई मोहन चौहान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।