फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम के ट्रायल 26 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सभी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा ठोडो मैदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सोलन जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 पुरुष वनडे टीम के चयन के लिए 26 अप्रैल को ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल आगामी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर जिला वनडे टूर्नामेंट के लिए आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि ट्रायल 26 अप्रैल को ठोडो मैदान सोलन में सुबह 10:00 बजे आयोजित होंगे। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रंगीन क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें अपने साथ आवश्यक दस्तावेज भी लाने होंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश का प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दसवीं की मार्क्सशीट स्कूल प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव राजेश पुरी ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे सभी दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें