फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन कॉलेज की कुश्ती टीम ने पांच पदक जीत कर चमकाया नाम

विज्ञापन
सोलन कॉलेज की पुरुष वर्ग में कुश्ती टीम का स्वागत करते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक कॉलेज ऊना में हुई इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने किया विजेताओं का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की पुरुष वर्ग कुश्ती टीम ने इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक ऊना में 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम भार वर्ग में चमन ने स्वर्ण पदक जीता,जबकि 57 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने कांस्य पदक, 61 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने रजत पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश ने कांस्य पदक, 86 किलोग्राम भार वर्ग में आजाद ने कांस्य पदक जीता। टीम के महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली, टीम मैनेजर डॉ. रमेश कुमार, प्रो. रवि राम और कोच परविंदर नेगी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें