फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन कॉलेज और आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
सोलन कॉलेज में एमओयू हस्ताक्षर के दौरान कॉलेज प्रबंधन व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
शैक्षणिक सहयोग और कॅरिअर उन्मुख शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन महाविद्यालय और आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को कॅरिअर उन्मुख शिक्षा और अवसर प्रदान करना है। इस एमओयू के तहत संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों, विशेषज्ञ व्याख्यानों, कार्यशालाओं, इंटर्नशिप और अन्य सहयोगात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को व्यवसाय और प्रबंधन की व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सके। हस्ताक्षर समारोह में प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली, डॉ. अनिल ठाकुर (संयोजक, आईक्यूएसी), प्रो. वंदना, प्रो. अंकुर सूद और प्रो. जीना गुप्ता उपस्थित रहीं। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल की ओर से साहिल चौहान (क्षेत्रीय प्रबंधक), अजिंक्य सक्सेना और अशोक कंवर उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें