फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन खूनी संघर्ष मामला, सीसीटीवी और वायरल वीडियो खंगालने के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शामती-राजगढ़ मार्ग पर गाड़ियों की टक्कर के बाद हुए खूनी संघर्ष मामले में सोलन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इस जांच के आधार पर वारदात में शामिल अन्य युवकों की पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके बाद सोमवार पहली जून को तीन और गिरफ्तारियां की गईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मृत्युंजय वशिष्ठ निवासी कोटलानाला-राजगढ़ रोड, रुद्र ठाकुर निवासी चंबाघाट और शिवसागर निवासी धोबीघाट सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि मामले की आगामी जांच लगातार जारी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें