फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डाक लिफाफे पर क्षय रोग का संदेश देने वाला पहला जिला बना सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


डाक विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को दी मंजूरी, कार्य शुरू
लिफाफे पर क्षय रोग से बचाव व टेस्टिंग करवाने का है आग्रह
आदित्य सोफत
सोलन। प्रदेश में जिला सोलन डाक पर क्षय रोग का संदेश देने वाला पहला जिला बन गया है। अब डाक विभाग के माध्यम से आवंटित और भेजे जाने वाली चिटि्ठयों में क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाने का संदेश दिया जाएगा। डाक विभाग से स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी दे दी गई है। इस पर कार्य डाक विभाग की ओर से शुरू कर दिया है। लिफाफे पर क्षय रोग से बचाव और टेस्टिंग का भी आग्रह किया जाएगा। दोनों विभागों ने मिलकर 100 दिन टीबी अभियान के दौरान इस मुहिम को शुरू किया है। विभाग का मानना है कि डाक के माध्यम से घरद्वार पर लोगों को जागरूकता संदेश दिया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस माध्यम से आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। इसी को देखते हुए विभाग की ओर से ये कदम उठाया गया है। गौर रहे कि इस मुहिम को शुरू करने के लिए बीते माह स्वास्थ्य विभाग ने डाक विभाग के साथ पत्राचार किया था। डाक विभाग सहमति के लिए सर्कल कार्यालय शिमला से अनुमति मांगी थी और आग्रह किया था कि वे इस मुहिम में विभाग का साथ दें। पत्राचार के बाद अब डाक विभाग से अनुमति आ गई है। इसके बाद से कार्य शुरू भी हो गया है। बीते दिनों इसे ट्रायल बेस पर शुरू किया था। अब सोलन में आवंटित होने वाली सभी डाक पर संदेश की स्टांप लगाई जा रही है। जिले में डाक विभाग के प्रत्येक कार्यालय में इस मुहिम को शुरू करने के लिए योजना भी बना ली गई है।

कैंप लगाकर भी कर रहे जागरूक
स्वास्थ्य महकमा क्षय रोग को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसे लेकर गांव स्तर पर विभाग की ओर से कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घरद्वार पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन अब विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए नया तरीका भी निकाला है।
विज्ञापन



डाक विभाग को दी है स्टांप
स्वास्थ्य महकमे ने डाक विभाग को स्टांप बनाकर दी गई है। सर्कल से अप्रूवल मिलते ही सोलन जिले के प्रत्येक डाक घर में स्टांप आवंटित की जा रही है। इस स्टांप को लगाकर विभाग इस मुहिम में सहयोग करेगा।


क्षय रोग मुक्त हिमाचल मुहिम के तहत टीबी हारेगा देश जीतेगा व लक्षण आने पर टेस्टिंग का आग्रह संदेश डाक लिफाफे के माध्यम से देने शुरू कर दिया है। सभी डाक कार्यालय में स्टांप दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विशाल कुमार, पोस्ट मास्टर, डाक विभाग, सोलन।

डाक विभाग के लिफाफे में क्षय रोग मुक्त प्रदेश का संदेश शुरू हो गया है। लोगों के घरद्वार पर ये संदेश पहुंच रहा है। मुहिम में नहीं शुरुआत हुई है। ये मुहिम शुरू करने वाला सोलन प्रदेश का पहला जिला बन गया है।
-डॉ. गगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य महकमा, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें