फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में 6.45 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के पास डिजिटल तराजू भी मिला, गुप्त सूचना पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को नालागढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को बद्दी की स्पेशल सेल टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति चौकीवाला चौक नालागढ़ के पास स्कूटी में चिट्टा लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिकी से 6.45 ग्राम चिट्टा और एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान संजीव शर्मा, निवासी प्लासड़ा कालू, नालागढ़, सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नालागढ़ थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों को बेचा जाना था। साथ ही इस अवैध तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि पुलिस जिला बद्दी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें