फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश में गेट के बाहर की नारेबाजी, कंपनी ने गेट कर दिया बंद

Mon, 10 Aug 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित उद्योग के के  गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
वॉशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी के कामगारों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

50 से अधिक कामगार हुए बेरोजगार, प्रबंधक बोले हमारी कंपनी अन्य कंपनी के लिए ठेके पर करती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। काठा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक वॉशिंग पाउडर बनाने वाले उद्योग में तालाबंदी के बाद चौथे दिन भी कामगारों ने प्रदर्शन किया। कंपनी बंद होने से 50 से अधिक कामगार बेरोजगार हो गए हैं, जिनमें अधिकतर हिमाचली हैं। सोमवार को इंटक फेडरेशन के बैनर तले कामगारों ने कंपनी के गेट पर नारेबाजी की। वहीं कंपनी ने गेट बंद रखा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व नीरज सतीश, नरदेव, राकेश कुमार, लक्की, विजय और प्रदीप जैसे कामगारों ने किया। कामगारों ने कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामगार पंकज ने बताया कि वह पिछले नौ साल से कंपनी में काम कर रहे थे। उन्हें अचानक बिना कोई कारण बताए नौकरी से निकाल दिया गया है। पंकज ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक बोनस भी नहीं मिला है। एक अन्य कामगार नीरज ने बताया कि वह दस साल से इस कंपनी में कार्यरत थे। इस बार किसी भी कामगार का वेतन नहीं बढ़ाया गया था। उन्होंने प्रबंधन से इस बारे में बात की, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद कामगारों ने श्रम अधिकारी को अपनी समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र की सुनवाई 12 अगस्त को रखी गई थी। कामगार नीरज ने बताया कि मांग पत्र सौंपने के बाद उनके खातों में पैसा डाल दिया गया। लेकिन जब वे कंपनी पहुंचे तो गेट बंद मिला। कामगारों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें उनका हक दिलाया जाए। इंटक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव हरबंस राणा ने इस कार्रवाई को निंदनीय बताया। उधर, कंपनी के संचालकों का कहना है कि उनकी कंपनी दूसरी कंपनी के लिए ठेके पर काम करती थी। उक्त कंपनी ने काम देना बंद कर दिया, इसलिए अब यहां पर काम नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें