फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर न मिलने पर नारेबाजी

Fri, 28 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस प्लांट से घरेलू गैस की सप्लाई कम आने का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने 20 दिन पूर्व गैस बुक कराई है उन्हें सिलेंडर लेने के लिए कई-कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सराजमाजरा में शुक्रवार को सिलेंडर वितरण के लिए समय तो दिया गया था, लेकिन यहां पर दोपहर 12 बजे तक गैस नहीं पहुंची जिससे अधिकांश उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर वापस चले गए। उपभोक्ताओं ने गैस संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें समय देने के बाद गैस सप्लाई नहीं होती है जिससे उन्हें बिना वजह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बद्दी के दीप चंद, गुल्लरवाला की पार्वती देवी ने बताया कि 13 अगस्त को गैस बुक किया गया था। चार बार चक्कर काटने के बाद भी अभी तक गैस नहीं मिली है। कृष्ण लाल, सुराजमाजरा के ओम प्रकाश, बरोटीवाला के विकास, गुल्लरवाला के जसविंद्र, बसंती बाग के मनोहर लाल, भटोली के अनिल यादव, विनोद कुमार, लंडेवाल के हरिश, रजनीश, मुरारी मोहन दीक्षित, अरूण, दुर्गेश कुमार, हिम्मत व संजय ने बताया कि उन्होंने सिलेंडर लेने के लिए चार दिन अवकाश ले लिया है, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ जाना पड़ रहा है।

करीब दो सौ से अधिक उपभोक्ता गैस के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन सिलेंडर न आने पर उन्हें दोपहर को खाली हाथ जाना पड़ा। गैस एजेंसी की डिप्टी प्रबंधक नीना राही ने बताया कि बद्दी में 25 ट्रक सिलेंडर लगते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक 18 ट्रक ही मिले हैं जिससे पांच ट्रकों का गेप पड़ा है। बद्दी में 12 हजार उपभोक्ता है उसके हिसाब से 23 से 25 ट्रक लगते हैं। गैस प्लांट से ही गैस कम आने से उन्हें दिक्कत हो रही है। जल्द ही इस किल्लत को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें