फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपदा में क्षतिग्रस्त छह सरकारी स्कूलों काे गिराकर होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने असुरक्षित भवन गिराने को दी मंजूरी, जल्द बजट होगा जारी
विज्ञापन

सभी स्कूल प्रबंधकों से बारिश से हुए नुकसान का भी मांगी रिपोर्ट
जिले में क्षतिग्रस्त कमरों में विद्यार्थियों की नहीं लगाए जाए कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पिछले वर्ष मानसून के दौरान आई भीषण आपदा से क्षतिग्रस्त हुए छह सरकारी स्कूलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। आपदा के कारण इन स्कूलों के भवनों और परिसरों में बड़ी दरारें आ गई थीं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। अब शिक्षा निदेशालय ने इन असुरक्षित भवनों को गिराने की मंजूरी दे दी है। साथ ही नए भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक बजट भी जल्द जारी किया जाएगा।
आपदा के तुरंत बाद जिला शिक्षा विभाग ने प्रभावित स्कूलों का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय ने क्षतिग्रस्त भवनों को ध्वस्त कर नए भवनों के निर्माण की अनुमति प्रदान की है। मानसून की आपदा का सबसे अधिक असर दून और कसौली क्षेत्र के स्कूलों पर पड़ा था।
विज्ञापन

पुनर्निर्माण के लिए चयनित स्कूलों में राजकीय उच्च पाठशाला धारू (दून), राजकीय विद्यालय कुमारहट्टी (कसौली), राजकीय विद्यालय मशोबरा, राजकीय विद्यालय चंडी, राजकीय विद्यालय बधालग और राजकीय विद्यालय घरसी शामिल हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मधु जनारथा ने बताया कि सभी असुरक्षित भवनों को जल्द गिराया जाएगा। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए एवं सुरक्षित भवनों का निर्माण उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट जारी होते ही लोक निर्माण विभाग अथवा संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी स्कूल भवन या कक्ष में क्षति दिखाई देती है तो उसकी तत्काल रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही किसी भी स्थिति में क्षतिग्रस्त या असुरक्षित कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित न की जाएं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें