फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में टैक्सी ऑपरेटर पर जानलेवा हमले के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली चौक पर लोहे की रॉड और डंडों से युवक को अधमरा कर भागे थे आरोपी
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू के कसौली चौक पर एक टैक्सी ऑपरेटर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने यह कामयाबी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मात्र कुछ ही घंटों के भीतर हासिल की। सभी आरोपी पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कालका निवासी ईशान (27) अपनी टैक्सी लेकर परवाणू आया था। सवारियां उतारने के बाद जब वह कसौली चौक से मोबाइल खरीद कर वापस कालका की ओर जा रहा था, तभी छह युवकों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ईशान की टांगों में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं और शरीर पर गहरी चोटें लगी हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 23 वर्षीय हर्षदीप सिंह निवासी, जट्टां माजरी कालका, 22 वर्षीय अमन निवासी, गिदरांवाली कालका, 31 वर्षीय निखिल चौरसिया निवासी, पानीवाला पड़ाव, 25 वर्षीय भरत भूषण निवासी, माजरा मेहताब कालका, योगराज उर्फ पिंकी गुज्जर निवासी, माजरा मेहताब और सिमरन जोत निवासी, पीपली वाला टाउन मनीमाजरा चंड़ीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो का वैज्ञानिक विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई।
विज्ञापन

कोट
दो गुटों के बीच सवारियां को लेकर चल रहा है विवाद : एसपी
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि यह हमला कालका में बस और टैक्सी ऑपरेटरों के दो गुटों के बीच सवारियां भरने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा है। जैसे ही विरोधी गुट को भनक लगी कि ईशान परवाणू में अकेला है, उन्होंने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। दोनों गुटों के खिलाफ कालका थाने में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें