फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट ने शहर में निकाली निशान शोभायात्रा

Sat, 08 Jun 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
शहर के मालरोड पर बाबा श्री खाटू श्याम की पालकी। संवाद
विज्ञापन
रविवार को ठोडो ग्राउंड में भव्य संकीर्तन का होगा आयोजन
विज्ञापन

यात्रा की लोगों सहित हाथी, घोड़े और ऊंट ने भी बढ़ाई शोभा
शूलिनी मंदिर सोलन से ठोडो मैदान तक किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनल। श्री श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट की ओर से शहर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा मां शूलिनी मंदिर सोलन से शुरू हुई, जोकि शहर के पुराने बस स्टैंड, माल रोड, मशरूम चौक, ठोडो मैदान तक निकली। इसमें हाथी, घोड़े और ऊंट ने भी यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा के दौरान श्री श्याम बाबा 1000 निशान भी ट्रस्ट की ओर से पहले से बांटे गए थे। शोभा यात्रा में ट्रस्ट के सदस्यों समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह भंडारे भी लगाए।
विज्ञापन

बता दें ट्रस्ट की ओर से नौ जून को श्री श्याम संकीर्तन के लिए ठोडो मैदान में भव्य दरबार सजाया है। यहां पर रविवार को संकीर्तन श्याम 3:00 बजे से शुरू होगा। संकीर्तन महोत्सव में आयुष सोमानी जयपुर, अनुष्का भटनागर मंदसौर, किशोरी कनिष्का दिल्ली, राजेश गोयल सिरसा, राहुल राज म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। इसके अलावा अंजली द्विवेदी भी भजन संध्या की शोभा बढ़ाएंगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा खाटू श्याम का सोलन के डांगरी में भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है।

शहर के मालरोड पर बाबा श्री खाटू श्याम की पालकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें