राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के आठवीं कक्षा के छात्र शुभम शर्मा को सम्मानित करते
कुनिहार (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के छात्र शुभम शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ अब शुभम को कक्षा 12वीं तक अपनी पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। शुभम की इस सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने छात्र को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि शुभम की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन ने यह मुकाम हासिल करने में मदद की है। इस आर्थिक सहायता से छात्र को भविष्य की पढ़ाई जारी रखने में बड़ा सहारा मिलेगा।