फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 100 मीटर दौड़ में शुभम व अंजली बने विजेता, नींबू चम्मच दौड़ में निशा अव्वल

Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला काॅलेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बीकॉम प्रथम वर्ष के शुभम झा ने पहला, द्वितीय वर्ष के प्रियांशु ने दूसरा व प्रथम वर्ष के किशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अंकिता ने पहला अंजलि ने दूसरा तथा काजल व हेमा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की निशा ने पहला, सलोनी ने दूसरे स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में अनीश व शिवानी पहले, नैना व आशना दूसरे तथा गोल्डी व सलोनी तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी के छात्र वर्ग में ए व बी टीम विजेता, बी व सी टीम उप विजेता तथा सी व ए टीम तृतीय स्थान पर रही। छात्रा वर्ग बी टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे। उनके उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार उपलब्धियों के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनके जन्मदिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सभी छात्र-छात्राओं द्वारा खेल प्रतिज्ञा लेने के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के खेल मैदान में छात्र एवं छात्राओं के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें