जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर आयोजित प्राचीन ठाकुरद्वा
तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट कुनिहार में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन राजदरबार परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की बैठक प्रधान रितेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कथा आयोजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 29 अगस्त को शाम पांच बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ 30 अगस्त को होगा। कथा व्यास परम श्रद्धेय पंडित अरुण शर्मा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को रात आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक कृष्ण भजनों का आयोजन होगा। वहीं 5 सितंबर को कथा की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समिति के संयोजक देवेंद्र कुमार उपाध्याय, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा, अमन अत्रि, गौरव शर्मा, संजय जोशी, संदीप जोशी, सूर्यांश गर्ग, भूपेंद्र भारद्वाज, सुमित योगिराज, गौतम रिशु पाधा, कान्हा, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।