फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कलश यात्रा के साथ डोलां में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
डोलां में श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ के साथ कलश यात्रा के दौरान उपस्थित महिलाएं एवं श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की कोइडी पंचायत के गांव डोलां में श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा सुबह 11 बजे गुरुकुंड गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई। इस अवसर पर महिलाओं ने पवित्र जल से कलश भरा और शोभायात्रा में भाग लिया। यजमान राम आसरा ठाकुर ने श्रीमद्भागवत महापुराण को अपने सिर पर उठाकर कथा स्थल पर विधिवत रूप से स्थापित किया। इसके बाद कथा के महात्म्य का प्रसंग सुनाया गया। आचार्य सुमित भारद्वाज (गज्यो वाले) अगले सात दिन तक कथा का अमृतमय रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। पूर्णाहुति 7 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे होगी और उसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें