फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रत्योड़ में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के गांव रत्योड़ में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ डॉ. नरोत्तम दत्त ने सुदामा चरित का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा अत्यंत निर्धन था। भगवान श्रीकृष्ण उसके बाल सखा थे। अपनी पत्नी सुशीला के बार-बार कहने पर अपने मित्र से मिलने द्वारका पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया किंतु जब कृष्ण को उसके आने की खबर मिली तो वे नंगे पांव ही दौड़ पड़े और उसे आदर पूर्वक अंदर महल में ले गए और सिंहासन पर बिठा कर स्वयं चरण धोए। बिना बताए ही सुदामा की सारी निर्धनता दूर कर दी। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें