कलरांवाली में श्रीमदभावगत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकालते हुए गांव की महिलाएं- स्रोत- ग्रामी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कालुझिंडा पंचायत के कलरांवाली स्थित श्री गुग्गा जाहरवीर के दरबार में श्रीमद्भागवत का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा गोगा दरबार कलरांवाली से शिव मंदिर कालुझिंडा से होते हुए वापस दरबार तक निकाली गई। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के बाद प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के पहले आचार्य रूपेश शर्मा वशिष्ठ ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य में भगवती दुर्गा देवी के दिव्य स्वरूपों का वर्णन किया।