चायल के महाकाली मंदिर काली का टिब्बा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ अवसर पर सोमवार को कलश यात
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाकाली मंदिर काली टिब्बा में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा के पहले दिन आचार्य चंद्रशेखर ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्मय का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि नारद जी तीनों लोकों में घूमते हुए जब पृथ्वी लोक पर पहुंचे तो उन्होंने यहां पर मनुष्यों को दुखी देखा। उन्होंने भगवान विष्णु से लोगों के दुखों को दूर करने का उपाय पूछा तो भगवान विष्णु ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य दुखों से मुक्ति पास सकेगा। कथा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। कथा के समापन पर रोजाना विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।