फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अमरावती अपार्टमेंट्स में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
बद्दी के अमरावती मे श्रीमदभागवत कथा से पूर्व महिलाए कलश यात्रा निकालते हुए- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी। जीएस रिजॉर्ट्स स्थित अमरावती अपार्टमेंट्स में श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट एवं हितकारी मानव अधिकार मानव फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार से साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचिका दीदी श्यामा किशोरी ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोकर्ण-धुंधकारी, आत्मदेव ब्राह्मण तथा देवर्षि नारद के प्रसंग सुनाकर सत्कर्म और भक्ति का संदेश दिया। कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास झा, राजेश पांडे, रंजीत पांडे, अंबुज अमर, गुरदेव संडोली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें