फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में गैस सिलिंडर के लिए गोदाम के बाहर लग रही लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद भी बुकिंग न होने से आ रही परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बाजार में इंडेन गैस की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को गोदामों के बाहर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, बावजूद इसके कई बार उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी अमित बस्सी, शैलेंद्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, मनीष बस्सी, गुरध्यान सिंह, सूरज बिष्ट, रिंकू, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हरीश कुमार, नितिन गाई, नरेश कुमार और जैन बस्सी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर समय पर घर-घर पहुंच जाते थे, लेकिन अब स्थिति बिगड़ गई है। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ओटीपी आने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन से अधिक होने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे आम लोगों को खाना पकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नालागढ़ इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग और ओटीपी प्रक्रिया पूरी हो रही है, उन्हें गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस गाड़ी वार्डों में भेजी जाती है, लेकिन कई बार एक ही स्थान पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं और गाड़ी को आगे जाने नहीं देते, जिससे वितरण में दिक्कत आती है। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को गाड़ी निर्धारित वार्ड में नहीं पहुंच पाई थी, जिससे स्थिति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें