फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साध्वी ऋतंभरा 27 से खेड़ा में सुनाएंगीं श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। खेड़ा गांव में 27 मार्च से साध्वी ऋतंभरा एक सप्ताह तक श्रीराम कथा सुनाएंगीं। पूर्णाहुति दो अप्रैल को होगी। कथा का समय दोपहर बाद 2:30 से 5:30 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था रहेगी। बीबीएन सनातन समाज की ओर से आयोजित श्रीराम कथा की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। समितियों का गठन करके कथा की सूचना हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नालागढ़ से बद्दी और आसपास के क्षेत्रों में होर्डिंग लगाए गए हैं। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र के लोगों को दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का बेसब्री से इंतजार है। सबसे पहले 1998 में यहां श्रीमद्भागवत कथा की थी। उन्होंने बारियां में संविद गुरुकुलम की स्थापना की है जिसे अब सैनिक स्कूल के रूप में मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें