फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में कलश यात्रा के साथ श्रीराम अमृत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी की ओर से श्रीराम अमृत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। वीरवार को कलश यात्रा हनुमान मंदिर बद्दी से प्रारंभ हुई और जागरण स्थल दशहरा मैदान में समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। सिटी स्कवेयर के बाहर श्रीराम सेना के संयोजक ने अपनी टीम के साथ पूरी कलश यात्रा में शामिल होकर मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा की। श्रीराम कथा के दौरान श्रीराम सेना पूरे सात दिन श्रद्धालुओं के जूते साफ करेगी। श्री राम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने इस मौके पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी वैरभाव व मनमुटाव को दूर करके आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल के अलावा मामचंद गर्ग, हरीश गर्ग हैपी, मदन लाल गर्ग, मुनीष गोयल, कमल भारगव, विनोद गर्ग, सत्या प्रकाश शुक्ला, रमेश जिंदल, दलजीत सिंह, राम निवास, प्रमोद गोयल, राकेश शर्मा व दरिया सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें