फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खो-खो में श्रद्धा और वॉलीबाल में चेतना सदन ने विजेता

Sun, 30 Jun 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में चेतना और बोरी दौड़ में श्रद्धा सदन के भुवनेश प्रथम
विज्ञापन

उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडाघाट में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठी से जमा दो तक के विद्यार्थियों ने खेलकूद समेत शारीरिक व्यायाम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने की। इस दौरान इतिहास प्रवक्ता बिमला ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंतर सदन वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, चम्मच दौड़, मेंढक दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ शामिल रही। वरिष्ठ वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में श्रद्धा सदन ने प्रथम स्थान व कीर्ति सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही वरिष्ठ वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में चेतना सदन ने प्रथम स्थान, कीर्ति सदन ने द्वितीय व श्रद्धा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की 200 मीटर दौड़ में चेतना सदन के पवन ने प्रथम स्थान, प्रेरणा सदन के ईशान ने द्वितीय स्थान, श्रद्धा सदन के भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रेरणा सदन के ईशान ने प्रथम स्थान, चेतना सदन के पवन ने द्वितीय स्थान, श्रद्धा सदन के शिवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ प्रतियोगिता में श्रद्धा सदन के भुवनेश ने प्रथम स्थान, श्रद्धा सदन के गौरव ने द्वितीय स्थान, प्रेरणा सदन के तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में चेतना सदन के सूर्यांश ने प्रथम स्थान, चेतना सदन के प्रज्वल ने द्वितीय स्थान और चेतना सदन के जतिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेंढक दौड़ प्रतियोगिता में श्रद्धा सदन के शिवराज ने प्रथम स्थान, कीर्ति सदन के अरमान ने द्वितीय स्थान और चेतना सदन के सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें