फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर-सुबाथू रोड से सात दिन में अवैध कब्जे हटा लें दुकानदार

विज्ञापन
धर्मपुर में सुबाथू रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन ने दुकानदारों को दी मोहल्लत, दुकानों के बाहर लगाए निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। धर्मपुर के सुबाथू रोड पर मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया। इस दौरान कारोबारियों को सात दिन में अवैध कब्जे हटाने की मोहलत दी। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप की अगुवाई में पहुंची राजस्व, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों को चिह्नित कर निशान लगाए। प्रशासन ने व्यापारियों को सख्त लहजे में सात दिन के भीतर स्वयं कब्जे हटाने की मोहलत दी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे गए पत्थरों को जब्त कर लिया। एसडीएम ने दो टूक कहा कि दुकानदार सात दिन के भीतर अपनी जमीन और दुकान से संबंधित कागजात कार्यालय में पेश करें। यदि निर्धारित समय में रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया या कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन अवैध ढांचों को गिराने की कार्रवाई अमल में लाएगा। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय दुकानदारों ने टीम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहा है। उनका कहना है कि जिन जगहों पर निशान लगाए गए हैं, वे उनकी मलकियत जमीन है। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि वैध कागजात होने के बावजूद हर बार उन्हीं को निशाना क्यों बनाया जाता है।
विज्ञापन


फोटो व वीडियो बनाने से रोका
कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल और तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने दुकानदारों को मोबाइल से वीडियो बनाने से रोक दिया। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके मोबाइल जबरन छीन लिए। व्यापारियों का कहना था कि वे वीडियो इसलिए बना रहे थे ताकि प्रशासन की हर बार बदलने वाली पैमाइश का सबूत रख सकें, लेकिन उन्हें बलपूर्वक रोक दिया गया।

धर्मपुर में सुबाथू रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें