फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली के लिए शहर के बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक का आलम है। लोग बर्तनों और ज्वेलरी की खरीदारी करने में लगे हैं। कारोबारियों ने दुकानों पर सस्ते से लेकर मंहगे बर्तनों को सजाया है। कुछ कारोबारियों ने लोगों को लुभाने के लिए दिवाली ऑफर चला रखा है।
विज्ञापन

इसमें लोगों को तांबा और कांसा का बर्तन खरीदने पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। त्योहारी सीजन में लोग दूर-दूर से खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना काल में कारोबारियों को चिंता सताने लगी थी। अब कारोबार में इजाफा होने से चिंता की लकीरें मिटने लगी हैं।
साथ ही ज्वेलरी की दुकानों पर भी लोग चांदी-सोने के जेवरात की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों की भीड़ बढ़ने से सभी बाजार गुलजार होने लगे हैं। सोमवार को भी बाजार में भारी संख्या में लोग खरीदरी करने में लगे रहे। सबसे ज्यादा लोग बर्तनों और अन्य दुकानों पर सामान खरीदारी करते देखे गए। मालरोड, अपर और लक्कड़ बाजार में लोग भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें