शहीद सूबेदार ताराचंद की प्रतिमा को तोड़ने वालों के खिलाफ मंगलवार को शिवसेना ने बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली बाजार से होती हुई एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। यहां उन्होंने एसडीएम दफ्तर में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
इस अवसर पर शहीद सूबेदार ताराचंद के पुत्र कुलदीप सिंह, यूथ शिवसेना के अध्यक्ष संजीव उर्फ संजू राजपूत, देवराज गुरू, योगेश शर्मा, लखविंद्र सिंह, जितेंद्र, नीरज राजपूत, तेजपाल, कृष्ण कुमार, श्याम सिंह, रामपाल, अनिल कुमार, सतीश, सन्नी, धर्मेंद्र राणा, सुशील, हरपाल सिंह, शेखर मेहता, प्रीत आदि मौजूद रहे। इस मामले को लेकर आम लोगों में भी विरोध के स्वर तलख होना शुरू हो गए हैं। एडवोकेट विवेक कौशल का कहना है कि इस तरह का घिनौना कार्य कोई बाहरी व्यक्ति ही कर सकता है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी जरूरी है। एसडीएम कार्यालय नालागढ़ के अधीक्षक जनकराज शर्मा ने कहा कि उनके पास ऐसा ज्ञापन आया है। इसे एसडीएम को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया जाएगा।
ट्रक यूनियन को गौ चरान
की जमीन देने का विरोध
प्रशासन से जमीन वापस दिलाने की मांग
बोले, गायों को चराने के लिए उपलब्ध थी यह भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़।
शिवसेना ने मौजा मंगूवाल में गौ चरान की कई बीघा भूमि को ट्रक यूनियन को दिए जाने का भी विरोध जताया है। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की यह गौ चरान की जमीन है। इसे ट्रक यूनियन को दिया जाना उचित नहीं। है। प्रशासन से इस जमीन को वापस लेने की मांग की गई। कुछ लोग मिलकर इस गौ चरान जमीन को ट्रक ऑपरेटर यूनियन को दे रहे हैं और शिवसेना इसका कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर इसे रोका नहीं गया तो शिवसेना सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगी। शिवसेना ने सरकार से मांग की है कि इस जमीन पर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला का निर्माण किया जाएगा।