नालागढ़ के श्री बीएम जैन स्कूल में विदाई पार्टी के दौरान मिस्टर और मिस फेयरवैल स्कूल के प्रंबधक
श्री बीएम जैन स्कूल में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। श्री बीएम जैन पब्लिक स्कूल में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के आधार पर जमा दो के शिवांश को मिस्टर और शिवानी को मिस फेयरवेल चुना गया। बीएम जैन स्कूल के अध्यक्ष रमेश जैन, उपप्रधान मनीष जैन, सचिव कुलदीप जैन, कोषाध्यक्ष अभय जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों से काम करने, जीवन की हर कठिनाई का दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य नैंसी ने बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर सामाजिक न्याय में अपना योगदान देने का अनुरोध किया। परीक्षा नियंत्रक कुसुम ने बच्चों को अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया।