फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट की शिवांगी बनीं रेलवे में नर्सिंग अधीक्षक

विज्ञापन
कोटलू निवासी शिवांगी बरवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारनू की कोटलू निवासी शिवांगी बरवाल ने रेलवे की नर्सिंग अधीक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवांगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दाड़लाघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज अन्नाडेल से चार वर्षीय विज्ञान स्नातक (नर्सिंग) की उपाधि प्राप्त की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने निजी नर्सिंग अकादमी से एक साल की कोचिंग की। अप्रैल 2025 में आयोजित भारतीय रेल भर्ती बोर्ड की नर्सिंग अधीक्षक परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 में घोषित हुआ, जिसमें शिवांगी ने सफलता प्राप्त की। उनकी नियुक्ति रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में हुई है। शिवांगी 23 फरवरी को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। शिवांगी के पिता रवीण बरवाल व माता तारा बरवाल ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है्।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें