दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्य न्यू दिल्ली में ग्रीन स्कूल अवार्ड लेते हुए- स्रोत- स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ को सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई), नई दिल्ली की ओर से स्टर्लिंग और ग्रीन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सीएसई की निदेशक सुनीता नारायण ने यह अवॉर्ड पिछले 5 वर्षों से लगातार ग्रीन कैटेगिरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल को दिया गया। ग्रीन स्कूल ऑडिट स्कूलों का मूल्यांकन वायु, जल, भूमि, अपशिष्ट, ऊर्जा और भोजन में किया जाता है। शिवालिक वैली स्कूल ने ऊर्जा और जल संरक्षण, वर्मी कंपोस्टिंग और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसी प्रथाओं को लागू करते हुए इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है। स्कूल की प्रिंसिपल कविता बंसल ने रिचा शर्मा के साथ अवॉर्ड प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उपलब्धि सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति स्कूल के समर्पण का प्रमाण है।