भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले शिवालिक सांईस की टीम
भारत विकास परिषद ने खरुणी में करवाया प्रतियोगिता का आयोजन
समूह गान में भी शिवालिक स्कूल का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से आयोजित भारत को जानो व समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। भारत को जानो व समूह गान में शिवालिक स्कूल खरुणी का दबदबा रहा। शिवालिक स्कूल खरुणी में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवालिक साई स्कूल पहले, बीआरडी स्कूल दूसरे तथा क्रिसेंट मून स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में शिवालिक स्कूल खरुणी की छात्राएं पहले, बीआरडी दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, राकेश यादव व नीरज गुप्ता का विशेष योगदान रहा। समूह गान में शिवालिक साइंस स्कूल ने प्रथम, बद्दी इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा डीबी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान रहा। प्रतियोगिता में संजना शर्मा, कमल कांत व विजय कुमार शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह के मुख्यातिथि जेसिका पेपर कंपनी के एमडी हितेश कठवाल व जेसिका प्रोपेक कंपनी के एमडी रविंद्र गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों अतिथियों ने समारोह में अव्वल रहने वाले स्कूलों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले स्कूल पावंटा साहिब में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे जबकि समूह गान प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र बद्दी के शिवालिक साइंस स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले शिवालिक सांईस की टीम