फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विदेशी आरोपी की निशानदेही पर शिमला ननखड़ी से चिट्टे का फाइनसेंर गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे के इस नेटवर्क में अभी तक आठ की हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी, आरोपी को कोर्ट में पेश करने की चल रही तैयारी
शिमला, अपर शिमला समेत जिला कुल्लू में करते थे चिट्टे की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिट्टे के मामले में गिरफ्तार मुख्य सरगना विदेशी नागरिक की निशानदेही पर पुलिस ने शिमला के ननखड़ी से चिट्टे का फाइनेंशियल मैनेजर राजीव मेहता को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस सोलन लेकर पहुंच गई। वहीं उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने चिट्टे के इस नेटवर्क में अभी तक आठ लोगों की गिरफ्तारियां की हैं। जांच जारी है, कई गिरफ्तारियां और होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह नेटवर्क सोलन, शिमला, अपर शिमला समेत जिला कुल्लू में चिट्टे की सप्लाई करत था।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को पुलिस ने कुल्लू के निरमंड से तीन आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। यह तीनों चिट्टा खरीद करके शिमला के रामपुर और कुल्लू के निरमंड, ब्रॉ समेत अन्य क्षेत्रों में चिट्टा बेचते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की थी। इस टीम ने जांच के दौरान इस नेटवर्क के फाइनेंशियल मैनेजर आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी जिला कैथल हरियाणा और विक्रम भौरिया निवासी जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने चिट्टे के लिए लाखों का लेन-देन किया था। जिसमें विक्रम ने सिर्फ तीन महीनों में ही 32 लाख रुपये से ज्यादा की बैंक ट्रांजेक्शन की थी। आरोपी जितेंदर को चीका हरियाणा और आरोपी विक्रम को कैथल हरियाणा से गिरफ्तार किया था और इस नेटवर्क के मुख्य सरगना आरोपी प्रदीप नरवाल निवासी हरियाणा जो कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली का एक बहुत बड़ा नशा तस्कर है को भी उत्तर प्रदेश के शामली जिला पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन करके गिरफ़्तार किया था। इसके बाद नेटवर्क का मुख्य चिट्टा सप्लायर आरोपी अफ्रीकी डोए हेरिस योनाह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। वहीं इससे पूछताछ करने के बाद अब एक अन्य आरोपी राजीव मेहता निवासी ननखड़ी जिला शिमला जोकि चिट्टे का फाइनेंसर भी है, को शिमला के ननखड़ी से गिरफ्तार किया है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें