फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को करवाया शिल्ली वन्य अभ्यारण में नेचर वॉक

Thu, 21 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाह स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में बच्चों के लिए शिल्ली वन्य अभ्यारण में नेचर वॉक का कराया गया। नेचर वॉक के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों व पशु पक्षियों को देखा और उनके बारे में जानकारी इकट्ठी की। इसमें बच्चों ने शिल्ली वन्य अभ्यारण के पास स्थित बागवानी नर्सरी का भी भ्रमण किया। बच्चों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों की नर्सरी दिखाई गई व उनके गुणों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने बच्चों को पेड़ों और वन्यजीवों को बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वन सिर्फ संसाधन ही नहीं है बल्कि यह अपने आप में एक जीवन है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक वर्ग में केशव शर्मा, शीतला देवी, भूदेव वर्मा, रमेश शर्मा, योगेश शर्मा, विनय शर्मा, रेणु कुमारी व इको क्लब प्रभारी पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें