फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शेरला स्कूल के बच्चे अब नहीं बैठेंगे जमीन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. रेडी फाउंडेशन ने दिए 15 बैंच, 10 कुर्सियों और सामान
विज्ञापन

स्कूल को तीन लाख की शिक्षण सामग्री करवाई मुहैया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा के प्राथमिक स्कूल शेरला को सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलने के बाद डॉ. रेड्डी फाउंडेशन आगे आया है। फाउंडेशन ने स्कूल के लिए करीब तीन लाख रुपये की शिक्षण सामग्री दी है। इससे अब तक फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों को बैंच पर बैठने की सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि बीते वर्ष अगस्त में आपदा से शेरला स्कूल का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस दिन आपदा आई, उस दिन स्कूल बंद था। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि स्कूल का रिकाॅर्ड और सामान भवन के साथ नष्ट हो गया। भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल के अधिकांश बच्चे आसपास के दूसरे स्कूलों में चले गए। इस समय स्कूल में केवल 15 बच्चे ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के मनोहर चंद ने अपने दो कमरे, एक बरामदा, किचन और शौचालय स्कूल को उपलब्ध करवाया। साथ ही उन्होंने पानी और बिजली की व्यवस्था भी की, जिससे स्कूल का संचालन संभव हो पाया। अध्यापकों ने उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे, लेकिन अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई। सर्दियों में बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। स्कूल प्रबंधन समिति ने बैंक से भी सहायता की गुहार लगाई, लेकिन बच्चों की संख्या कम होने के कारण वहां से भी कोई सहयोग नहीं मिला।
अब डॉ. रेड्डी फाउंडेशन ने स्कूल को 15 बैंच उपलब्ध करवाए हैं। इन पर 30 बच्चे आसानी से बैठ सकेंगे। इसके अलावा स्कूल को 10 कुर्सियां, तीन मेज और तीन अलमारियां भी दीं। इससे अध्यापकों के बैठने की उचित व्यवस्था होने के साथ-साथ रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक समिति की अध्यक्ष पूजा कुमारी ने फाउंडेशन का आभार जताया। वहीं खंड पट्टा महलोग के पीटीएफ प्रधान राम सिंह, समस्त कार्यकारिणी और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने भी स्कूल को सहयोग देने के लिए फाउंडेशन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें