फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शीतल बनी धर्मपुर महाविद्यालय की एससीए अध्यक्ष

Fri, 17 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
प्राचार्य ने सभी सदस्यों को दिलाई गोननीयता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में काॅलेज केंद्रीय छात्र संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य राजिंदर कश्यप ने नव गठित केंद्रीय छात्र संगठन के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें शीतल ने अध्यक्ष , सुरभि ने उपाध्यक्ष, दुष्यंत ने सचिव और मुस्कान ने संयुक्त सचिव के पद की शपथ ग्रहण की। साथ ही कक्षा प्रतिनिधियों व मनोनीत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद कॉलेज अध्यक्ष शीतल ने छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने नव गठित केंद्रीय छात्र परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी और कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लगभग 150 विद्यार्थी, शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ गगनदीप गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें